जीवन का संतुलन प्रकृति संग
जयपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यो द्वारा श्री श्याम गौशाला, प्रताप नगर में वृक्षारोपण पक्षियों के लिए परिंडा अभियान ,गौमाता के लिए हरा चारा, गुड़ का प्रबंधन किया गया।
डा अशोक दुबे ने बताया कि पशु और पक्षी केवल धरती की शोभा नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के मूल स्तंभ हैं। पक्षियों का कलरव हमें प्रकृति से जोड़ता है, जबकि मधुमक्खियाँ परागण करके फसलें संवारती हैं। गाय, बैल, ये सभी मानव जीवन के सहचर रहे हैं। यदि इनका जीवन संकट में होगा, तो पूरा पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा। इसलिए आवश्यक है कि हम उनके आवासों की रक्षा करें, दया और संवेदनशीलता से व्यवहार करें और संतुलन बनाए रखें। पशु-पक्षियों का संरक्षण ही जीवन के संरक्षण की राह है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत कदंबवृक्ष एवं शीशम के पौधे रोपित किए गए।कदंब को 'हरिप्रीय' (भगवान का प्रिय) भी कहा जाता है। जिसका धार्मिक महत्व भी है एवं शीशम के पौधे जिसकी पत्तियाँ मवेशियों के लिए प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक चारा होती हैं।
परिंडा अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए एवं दाना पानी, उनके घर की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर दम्मी लाल, नरेश शर्मा , राम चंद्र सैनी , राजेश भट्ट , संदीप बानूड़ा , नीरज अवस्थी , रवींद्र टांक , विवेक शर्मा , मनीराम , राहुल , विनोद शर्मा , शिवांग,दीपक मिश्रा , डा अंकित डा नरेंद्र डा अशोक दुबे उपस्थित रहे।

Post a Comment