जयपुर, 7 जून,समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) एवं यूनियन फुटबॉल क्लब जयपुर (ट्रस्ट) व मेट्रो मास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामनिवास बाग स्थित यूनियन फुटबॉल क्लब ग्राउंड नं. 2 पर विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमे ASG हॉस्पिटल से मुकेश शर्मा की तरफ से सभी के लिए निशुल्क नेत्र जाँच की व्यवस्था रही।
शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिक व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही जनरल फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट तथा आहार विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल शर्मा उपाध्यक्ष यूनियन फुटबाल क्लब रहे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है और इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आमजन को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
कोर्डिनेटर अभिनव स्वामी ने बताया कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा के कार्य पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा जैन "कुसुम", अर्पिता माथुर , महिपाल स्वामी , लोकेश कुमार सिंह साहिल , रामधन अत्तार, रोहित, शीतल जैन, गौरव स्वामी , प्रेरक स्वामी, गुंजन प्रजापत , सहित सभी स्वयंसेवकों एवं मेट्रो मास हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम के संयोजक विशाल यादव का विशेष योगदान रहा। शिविर में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया।🌸🌸

Post a Comment