जयपुर ।स्टार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश केदावत ओर उनकी
धर्मपत्नी डॉक्टर रेखा केदावत ने गोविंद देव जी मंदिर पर जाकर वृद्ध जनों के लिए सेवा शिविर लगाया. प्रतिदिन गोविंद देव जी के मंदिर आने वाले भक्तों को दर्द का तेल इस मौसम में स्क्रीन की बीमारियों से बचाव वास्ते ऑइंटमेंट एवं स्वास्थ्य सामग्री वितरित की,
स्टार सोशल ग्रुप ने आज से स्वस्थ जयपुर ग्रीन जयपुर अभियान का शुभारंभ किया, एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण के वास्ते जागृत किया इस अवसर पर प्रतिदिन गोविंद देव जी के मंदिर में आने वाले भक्तों को 501 पौधे गुलाब के तुलसी के नींबू के अवल के वह आम के निशुल्क वितरित किये, स्टार सोशल ग्रुप का यह पांचवा शिविर है प्रतिवर्ष स्टार सोशल ग्रुप 5000 से ज्यादा पौधे शहर में निशुल्क वितरित करता है पौधों के प्रति आकर्षण बनाने के लिए इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों का एवं महिलाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान रामचरण जी बोहरा, एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान चंद्र मनोहर जी बटवाडा थे, कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को डॉक्टर राकेश के दावत ने उनके सौंदर्य वास्ते स्वास्थ्य सामग्री वितरित की एवं महिलाओं को जयपुर नारी रतन से सम्मानित किया.
इस अवसर पर डा अशोक दुबे, को उनके द्वारा नर सेवा नारायण सेवा से प्रेरित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों ,वृक्षारोपण अभियान, एवं गौरैया संरक्षण अभियान के लिए स्टार,इको आइकन अवार्ड से.नवाज़ा गया।
कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमान राम चरण जी बोहरा, एवं किशनपोल बाजार भाजपा के प्रत्याशी श्रीमान चंद्र मनोहर जी बटवाडा, एवं ए नीलम अग्रवाल डॉ राकेश के दावत के कार्यों की सराहना की एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेवारी एवं भविष्य की जरूरत बताया.
सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली एवं गोविंद देव जी मंदिर जाकर सब के मंगलमय के लिए सामूहिक प्रार्थना की.कार्यक्रम मे ग्रुप के संरक्षक राम अवतार गुप्ता जी का जन्मदिन भी मनाया गया कार्यक्रम मे मूलचंद जी अग्रवाल, संजय जी टाक, मुकेश खंडेलवाल, व मदन जी शर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा. डॉ केदावत डॉक्टर्स डे को सेवा एवं संकल्प दिवस के रूप मे मना रहे है.

Post a Comment