अहमदाबाद। राममंदिर के चढावे की चोरी करने वालों को फांसी की सजा दी जाए, यह कहना है कि फायरब्रांड नेता एवं अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिया का। राममंदिर के प्रति करोडों लोगों की आस्था है। वहां चोरी होने वाली चोरी में कुछ लोग नहीं पचास से ज्यादा लोग शामिल हैं। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराई जाकर दोषियों को मौत की सजा दी जाए।
एक सामाजिक कार्यक्रम के वायरल विडियो में तोगडिया ने विहिप छोडने की बात को याद करते हुए कहा उन्हें विहिप छोडने का दुख है लेकिन हिंदू समाज आज भी उनके साथ खडा है। राममंदिर में चोरी और डकैती के समाचार सुनकर दुख होता है। यह कुछ लोगों का अपराध नहीं है यह सब करने वाले 50 से भी ज्यादा लोग शामिल हैं। इस आंदोलन के लिए उनके समेत लाखों लोगों ने अपनी जवानी कुर्बान कर दी, उन्होंने कहा है कि इस चोरी से जुडे हर एक को फास्ट ट्रेक के माध्यम से सजा दिलाई जाए। यह मंदिर में चोरी का मामला नहीं है यह आस्था की हत्या का मामला है, भगवान के मंदिर में चोरी का एक ही सजा हो सकती है, ताकि हिंदुओं की श्रद्धा पुनर्स्थापित हो सके। तोगडिया ने कहा कि वो तो विहिप से दस वर्ष पहले निकल गये इसलिए अपराध में शामिल लोगों के बारे में नहीं जानते लेकिन एक दो साल से लगातार वहां चोरी व डकैती चलती रही यह लोगों की आस्था व श्रद्धा के प्रति खिलवाड है, आज उन्हें नींद नहीं आ रही है। यह केवल पैसों का आघात नहीं है, मंदिर में चोरी का भगवान भी हिसाब लेंगे।

Post a Comment