Popular

शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

पाली। अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा (रजि.) जिला पाली इकाई द्वारा रविवार को बांगड़ धर्मशाला, पाली में भव्य शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाकर समाज सेवा, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री रंजनराज आचार्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट श्री महावीर आचार्य (केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ प्रभारी) एवं श्री विजय व्यास (केंद्रीय संगठन मंत्री) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेश भारद्वाज (राजस्थान युवक संघ प्रभारी) तथा श्री गोपाल चतुर्वेदी (राजस्थान प्रदेश संयोजक) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में डॉ. देवराज शर्मा, श्री रोहनलाल जोशी, श्री भंवरलाल भारद्वाज, श्री खीमाराज तिवारी, श्री मुरलीधर जी पाईंडवाल, श्री सोहन लाल जी शिवाल एवं श्री नन्दकिशोर रोडेशवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य संरक्षक सत्यप्रकाश गुर्जरगौड़ ने बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि समाज की प्रगति संगठन, शिक्षा और आपसी सहयोग से ही संभव है। नवगठित कार्यकारिणी से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जिला पाली इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में संरक्षक अम्बा शंकर डिडवानिया, जिलाध्यक्ष माणक लाल शर्मा, महामंत्री मोटाराम श्रोत्रिय, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार रोहिष्वल ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित जनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post