जयपुर, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) एवं यूनियन फुटबॉल क्लब जयपुर (ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में 7 जून 2026 को आयोजित होने वाले निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल की डायरेक्टर रितु चौधरी, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर, कोषाध्यक्ष मनीषा जैन "कुसुम", मार्केटिंग हेड संदीप माथुर एवं विशाल यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी एवं अन्य स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही
संस्था पदाधिकारियों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Post a Comment