Popular

“स्वस्थ नारी – समृद्ध परिवार” के संकल्प के साथ भव्य महिला एवं परिवार वेलनेस कैंप आयोजित

“स्वस्थ नारी – समृद्ध परिवार” के संकल्प के साथ भव्य महिला एवं परिवार वेलनेस कैंप आयोजित

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ज़िविया IVF की अनूठी पहल ने जीता लोगों का दिल

जयपुर, 24 मई।समाज सेवा एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ज़िविया IVF, सी-स्कीम, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य “Women & Family Wellness Camp” का सफल आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए निःशुल्क जांच, परामर्श एवं जागरूकता सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चारू शर्मा (Deputy Commissioner GST, Rajasthan Govt.) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है।” उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष *प्रमोद जैन भंवर एवं कोषाध्यक्ष मनीषा जैन कुसुम* ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना एवं समय रहते उचित परामर्श उपलब्ध करवाना है। शिविर में महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड, BMI चेकअप, TSH एवं RBS टेस्ट, डाइटरी एडवाइस, PCOD/PMOS कंसल्टेशन एवं इंफर्टिलिटी गाइडेंस जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

शिविर में ज़िविया IVF की  विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सपना चौधरी एवं डॉ. आकृति पांडेय ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं परामर्श प्रदान किए। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं परिवारों ने शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया।

“स्वस्थ नारी – समृद्ध परिवार” के संकल्प के साथ भव्य महिला एवं परिवार वेलनेस कैंप आयोजित

कार्यक्रम में प्रसिद्ध दूरदर्शन एंकर अर्पिता माथुर, मोनिका जैन, विकास जैन, शीतल जैन, रोहित ज्योति, अर्चना, प्रेरणा जोशी , नवरतन देवी एवं मार्केटिंग हेड कुंदनजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के सामाजिक सरोकारों एवं जनहित कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए  आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह एवं अपनापन देखने को मिला।

अंत में संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट भविष्य में भी स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post