राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आर ०ए०एस) चयनित अभ्यर्थियों एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा अभिनंदन
चयनित प्रतिभागी अपनी अंकतालिका अथवा चयन पत्र की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम को उनके वाट्सएप नंबर 8209290327 पर 30 मई 2026 तक भेजने होंगे
राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम ने दी जानकारी
अजमेर।राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा समाज की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में चय नित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों तथा विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं महामंत्री राजाराम शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसी एसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।इसके साथ ही वर्ष 2026 में चयनित सर्व ब्राह्मण समाज के RAS अभ्यर्थियों का भी अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि सम्मान हेतु अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। चयनित प्रतिभागियों को अपनी अंकतालिका अथवा चयन पत्र की प्रति एवं संपर्क विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से सभा के प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम को उनके वाट्सएप नंबर 8209290327 पर 30 मई 2026 तक भेजने होंगे। इसके पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज की उभरती प्रतिभाएं भविष्य में परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगी ।
साथ में राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा एवं महिला सभा एवं युवक संघ की समस्त कार्यकारणी की भी मिटींग रहेगी।
कार्यक्रम में आने वाले सभी समाज बंधु अपनी आने की सूचना अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा 9413300164 मोबाइल नंबर पर 10 जून तक अवगत करवाएं। जिससे कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके ।

Post a Comment