Popular

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ने लगाया सेवा का महाशिविर, चिकित्सा-नेत्र जांच के साथ हुआ रक्तदान

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ने लगाया सेवा का महाशिविर, चिकित्सा-नेत्र जांच के साथ हुआ रक्तदान

जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में राजस्थान हॉस्पिटल, ASG Eye Hospital एवं नवजीवन ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को बरकत नगर स्थित श्री रामेश्वर शिवालय में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, विशाल नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. CMA अभिषेक जैन, संस्थापक, श्री दिगम्बर जैन सन्मति स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा और रक्तदान जैसे कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, हड्डी रोग एवं जनरल फिजियोथैरेपी से संबंधित मरीजों की जांच कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में ब्लड शुगर, BP, ECG, लिपिड प्रोफाइल एवं हीमोग्लोबिन जैसी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

वहीं ASG Eye Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई तथा मोतियाबिंद, चश्मे एवं अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। नवजीवन ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य एवं जनसेवा की सुविधाएं पहुंचाना है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मनीषा जैन ‘कुसुम’ ने राजस्थान हॉस्पिटल, ASG Eye Hospital एवं नवजीवन ब्लड बैंक के चिकित्सकों एवं पूरी टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा शिविर में भाग लेने वाले सभी नागरिकों, रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संयोजन मनीष भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजीव भारती पाठक, अशोक जैन, सुनीता जैन, मंजू जैन, शम्भू जैन, पारस, रेखा जैन, प्रेरणा जोशी, रामबाबू अग्रवाल अनंत जैन, आयुष, प्रियांशु जैन,विशाल गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post