सीकर : खाटू श्यामजी ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में प्रांतीय महिला सभा द्वारा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाटू श्याम में महिला सशक्तिकरण समाज उन्नति का मुख्य लक्ष्य कार्यक्रम करके एक विशेष पहल की है। इस पहल के तहत देश के प्रमुख शहरों से मातृशक्ति,समाजसेवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह नरेश जाजड़ा जोधपुर एवं जिला न्यायाधीश रवि शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मधुसुदन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि सागर शर्मा महाराष्ट्र प्रांतीय सभा अध्यक्ष ,पूनम आचार्य विप्र सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष , भामाशाह विमला जाजड़ा, सपना दुबे पूर्व महासचिव महासभा , माया शर्मा सरदारशहर, कुंज बिहारी गौतम कोटा, गोवर्धन जोशी पाली, भामाशाह गंगासहाय शर्मा ढोलावास, भवानी पाईवाल प्रदेश अध्यक्ष युवक संघ, भवानी शंकर जोशी रावतसर, भरत लाल शर्मा बालोंती मंचासीन रहे।
प्रांतीय सभा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा बड़गांव एवं महिला अधिवेशन आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ मीना गौतम एवं प्रांतीय सभा प्रदेश महामंत्री राजाराम शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश गौतम नारौली चौड़ ,हरिनारायण शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह , सम्मान पत्र भेट कर स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण विषय पर पूनम आचार्य ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और सुरक्षा के विषयों पर सामाजिक स्तर पर प्रयास की पहल महिला सशक्तिकरण के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण कर सकती हैं। समाज में स्वयं सहायता समूह, एंटरप्रेन्योरशिप स्कीम और कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और उद्यम निर्माण की संभावनाओं का विस्तार कर सकते है। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की जयपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका लोक चेतना का भी इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। खाटू नगरी में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के पूर्व संध्या पर द्वारकेश भवन में श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया आयोजित भजन संध्या, एक शाम श्रीश्याम के नाम कार्यक्रम में फूलों की होली कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीश्याम बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। भजन गायक मंडली ने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम और बरसाने वाली राधे जैसे भजनों पर सभी झूम उठे। फूलों की होली के दौरान रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच सभी ने श्री श्याम एवं राधारानी के जयकारे लगाए। महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य किया।प्रख्यात भजन गायकों ने भव्य भजन संध्या में बिखेरे भक्ति और रंगों के रंग
जिसमें प्रोफेसर जसराज गौतम बाड़मेर,दिनेश गौतम जयपुर, संजय पंचारिया जोधपुर,अंजनी गौतम,दीपक गौतम, ज्योति गौतम, राधा पंचारिया, सुनील शर्मा डॉ मीना गौतम,माया शर्मा आदि गायकों ने अपने सुरों ओर मधुर कंठ से सभी को नृत्य करने ओर झूमने पर विवश के दिया।
कार्यक्रम में देश भर से पधारे अतिथियों का स्वागत,सत्कार सीमा शर्मा, ज्योतिबाला गौतम, यदुनंदनी गौतम, हरिनारायण शर्मा मलवास, महेंद्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, वैध प्रहलादनारायण शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा, दिनेश गौतम प्रधान संपादक कंट्री विजन राधेश्याम शर्मा पूर्व प्रदेश महामंत्री महासभा, राजेंद्र शर्मा बूंदी, जगदीशनारायण शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा गढ़ौली,इंदुबाला गौतम, रूपेश गौतम,अंकिता गौतम, श्याम सुंदर जोशी मारवाड़, जितेंद्र उपाध्याय मेड़ता, प्रेम कुमार मंदसौर, रेखा शर्मा,अंजली जोशी,संतोष शर्मा, विजया जोशी, बीना शर्मा, भंवरी शर्मा किशनगढ़, रेखा जोशी सूरत,कृष्णा नारौली चौड, गायत्री जोशी अजमेर, सुनीता जोशी गंगानगर, कौशल्या शर्मा रावतसर, दुर्गा उपाध्याय मेड़ता, प्रभा शर्मा भीलवाड़ा, विधा तिवाड़ी उदयपुर, ममता रानी झालावाड़,किरण तिवाड़ी निंबाहेड़ा,सीता पंचारिया लापोलाई, नारायण जोशी,सत्यनारायण शर्मा, ओम प्रकाश जोशी पटवारी, रामचंद्र तिवाड़ी, दीपक शर्मा, नंदकिशोर, पंकज,अनिल,राहुल जोशी किशनगढ़, वैध मोहन लाल, डॉ राकेश डॉमिनेट, मंजू शर्मा डिगाडी,कुंजबिहारी चकेरी, गोपाल शर्मा रेनवाल, भानूप्रकाश शर्मा बघेरा, सोहनलाल पंचारिया नागौर, आदि अन्य भारी संख्या में देशभर से पधारे समाज बंधुओं ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रांतीय सभा के संयोजक कवि बृजराज स्नेही एवं कवयित्री माया शर्मा द्वारा किया गया। समाज के भामाशाह जाजड़ा परिवार द्वारा प्रसादी प्रबंधन की भव्य व्यवस्था की पधारे अतिथियों ने प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया।



Post a Comment