अमेरिका-ईरान युद्ध की विभीषिका पर सजाए मानवता के सुर
जयपुर। पिछले दिनों सिंग
र और लिरिसिस्ट मनु गहलोत का रिलीज ये युद्ध है इस सदी का...शीर्षक से एल्बम को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करीब 5 मिलियन प्लस व्यूज मिल चुके हैं। फिलहाल इस एल्बम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धूम मचा रखी है। अमेरिका-ईरान युद्ध जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित यह गीत अब लाखों लोगों की आवाज बन चुका है।सोशल मीडिया पर इस गीत को अपार प्रेम मिल रहा है। लोग इसे बड़े स्तर पर साझा कर रहे हैं। मनु गहलोत की सुरीली आवाज़, मर्म छूने वाले शब्दों और भावपूर्ण प्रजेंटेंशन ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है। सिंगर और लिरिसिस्ट मनु गहलोत ने बताया कि वे आगामी दिनों में समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले ऐसे और भी गीत कंपोज करेंगी।

Post a Comment