जयपुर।महिलाओं को Artificial Intelligence (AI) एवं आधुनिक डिजिटल तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से वैश्य कम्युनिटी स्टार्टअप फाउंडेशन द्वारा “AI FOR WOMEN” नामक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को ChatGPT, AI Tools, Creative Designing, Social Media Content Creation एवं Work From Home Skills का practical प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
वैश्य कम्युनिटी स्टार्टअप फाउंडेशन के इस नवाचारी पहल से देशभर की लगभग 3000से अधिक महिलाएं जुड़कर नई डिजिटल कौशल सीख रही हैं। कार्यक्रम में गृहिणियां, छात्राएं, माताएं एवं महिला उद्यमी उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए प्रतिदिन शैक्षिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। जिन्हें पूरा करने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए जा रहे हैं।
जिसमें 25 मई के प्रतियोगिता की विजेता जयपुर की मनीषा जैन रहीं जिन्होंने पूरे भारत में तृतीय व राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्था के संगठन मंत्री प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि इसके साथ ही आगामी प्रतियोगिताओ में विजेता प्रतिभागियों के लिए bumper prize के रूप में Taj Hotel में One Night Stay जीतने का विशेष अवसर भी रखा गया है, जिससे महिलाओं में सीखने के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
मुख्य संयोजक राखी जैन व अतीव जैन के अनुसार वर्तमान समय में AI एवं digital skills भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी हैं। ऐसे में महिलाओं को तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं digitally empowered बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
यह ऑनलाइन प्रशिक्षण 25 मई से 27 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें LIVE Practical Sessions भी शामिल हैं।
VCSF टीम ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस डिजिटल लर्निंग अभियान से जुड़ने की अपील की है, ताकि महिलाएं भविष्य की तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें।

Post a Comment