Popular

ऊर्जा संरक्षण से ही होगा आत्मनिर्भर भारत निर्माण – लोकेंद्र सिंह

 स्वदेशी जागरण मंच जयपुर का विचार वर्ग संपन्न

ऊर्जा संरक्षण अभियान का शुभारम्भ 

ऊर्जा संरक्षण से ही होगा  आत्मनिर्भर भारत निर्माण  – लोकेंद्र सिंह

जयपुर।स्वदेशी जागरण मंच जयपुर सांगानेर महानगर द्वारा आयोजित एकदिवसीय विचार वर्ग जीडी इंटरनेशनल स्कूल सांगानेर में संपन्न हुआ। 

इस  स्वदेशी विचार वर्ग में मुख्य वक्ता लोकेंद्र सिंह नरूका क्षेत्र समन्वयक,राजस्थान  ने अपने विचार रखते हुई कहा कि इस वैश्विक संकट के समय पर जब एक देश दूसरे देश पर गैस,पेट्रोल पर निर्भर है इस समय भारत को ऊर्जा संरक्षण कर  

आत्मनिर्भर होना चाहिए। 

आज आवश्यकता है गैस पेट्रोल बिजली की खपत न्यूनतम करें।सोलर ऊर्जा, गोबर गैस, इलेक्ट्रिक वाहन, पवन ऊर्जा इंडक्शन चूल्हे अपनाना समय की आवश्यकता है।

ऊर्जा संरक्षण के विषय पर जनजागरण अभियान भी स्वदेशी जागरण मंच चलाया जा रहा।

इस विचार वर्ग में स्वदेशी की विकास यात्रा पर सुदेश सैनी ने स्वदेशी विकास यात्रा विषय पर बोलते हुए बताया कि श्रद्धेय दत्तोपंत जी ठेंगड़ी जी 22 नवंबर 1991 में स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की । स्वदेशी  जागरण मंच द्वारा आर्थिक विषयों एवं स्वदेशी के जनजागरण के निरंतर कार्य कर रहा है।

प्रांत समन्वयक दिनेशचंद्र शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण अभियान की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीडी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक गजानन शर्मा ने की मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने स्वदेशी स्वावलंबी पर प्रभावी विचार  रखे, शंभू सिंह राजावत

महानगर ने जयपुर में ऊर्जा अभियान के जनजागरण का आवहन किया।

प्रांत पूर्णकालिक पंकज सैनी ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा संरक्षण का संकल्प करवाया।

इस विचार वर्ग में  ओम प्रकाश कुमावत प्रांत कोष प्रमुख, पंकज सैनी प्रांत पूर्ण कालिक,शंभू सिंह राजावत  जयपुर महानगर संयोजक, योगेंद्र सिंह नरूका  जयपुर महानगर सह संयोजक  विनय शर्मा,जितेंद्र शर्मा सांगानेर महानगर सह संयोजक,श्री सतवीर जी त्यागी महानगर व्यवस्था प्रमुख,चेतन सैनी महानगर युवा कार्य प्रमुख, वीणा परिहार मानसरोवर भाग महिला प्रमुख,गौरव बांसरे सांगानेर महानगर पूर्णकालिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post