मां-बेटी फैशन वॉक, डांस, म्यूजिक, मनोरंजक गतिविधियों और स्वास्थ्य परिचर्चा ने बांधा समां
जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी वूमेन्स क्लब की ओर से रविवार को बिटिया दिवस का भव्य आयोजन होटल चाणक्य, एम.आई. रोड, जयपुर में किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भंवर ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य मां और बेटी के बीच प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव को उत्सव के रूप में मनाना तथा महिलाओं एवं बेटियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
क्लब अध्यक्ष मनीषा जैन "कुसुम" ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अलका गौर, उद्यमी एवं एम.डी. सॉवेनियर होटल तथा राजस्थान में FIEO से जुड़ी प्रमुख पदाधिकारी, रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों को महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर शिखा जैन ने किया।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण Mother-Daughter Fashion Walk रहा, जिसमें मां और बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब सचिव संतोष बम्ब व उपाध्यक्ष उपमा सारस्वत ने सभी डांस परफॉर्मेंस, फन एक्टिविटीज, म्यूजिक और रंगारंग कार्यक्रमों को सराहा । प्रतिभागियों के लिए आकर्षक गिफ्ट्स पार्टनर किसना ज्वैलर्स रहे ।
कार्यक्रम में सभी के किये शानदार लंच की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में ह्यूमन ग्लोरी वीमेंस क्लब की ब्रांड एंबेसडर प्रियांशी जैन रही ।
कार्यक्रम के दौरान Shalby Multi-Specialty Hospitals के सहयोग से ‘स्वास्थ्य परिचर्चा’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ विवेक शर्मा व केंसर रोग विशेषज्ञ डॉ पवन जांगिड़ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में शेल्बी हॉस्पिटल के असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग संजय मिश्रा विकास मोनिका जैन , राकेश समता गोदिका , डॉ राजीव जैन, आशी बम्ब , अनंत जैन , अजय जैन दिल्ली वाले राजीव पाठक उपस्थित रहे ।
ह्यूमन ग्लोरी वूमेन्स क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को उत्सव, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव के साथ एक यादगार रूप प्रदान किया।

Post a Comment