Popular

किसना का ‘वियना कलेक्शन’, ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब की रॉयल स्पार्कल इवनिंग में बिखरी महिला शक्ति की चमक

किसना का ‘वियना कलेक्शन’, ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब की रॉयल स्पार्कल इवनिंग में बिखरी महिला शक्ति की चमक

जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) की महिला इकाई ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब के तत्वावधान में एवं किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सहयोग से शनिवार को वैशाली नगर स्थित किसना ज्वेलरी शोरूम में ‘द रॉयल स्पार्कल इवनिंग’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, सौंदर्य एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में किसना के आकर्षक ‘वियना ज्वेलरी कलेक्शन’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सृष्टि सेठी की भी विशेष उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलर्स के रितेश सोनी ने ग्राहकों के लिए चल रही विशेष लकी ड्रॉ योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ज्वेलरी की खरीदारी पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से कार और स्कूटर जैसे शानदार उपहार जीतने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने ग्राहकों को किसना के आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन एवं विशेष ऑफर्स की जानकारी भी दी। कार और स्कूटर जैसे बड़े उपहारों की घोषणा ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का उत्साह और बढ़ा दिया।

 कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बेस्ट डांडिया ड्रेस प्रतियोगिता, बेस्ट डांस परफॉर्मेंस, मनोरंजक गेम्स एवं विभिन्न फन एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आकर्षक पुरस्कारों एवं उपहारों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। 

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि संस्था निरंतर सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं सामाजिक सहभागिता के नए अवसर प्रदान करना है।

ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब की अध्यक्ष मनीषा जैन ‘कुसुम’ ने कहा कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं को केवल मनोरंजन का मंच प्रदान करना नहीं, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें समाज में एक सशक्त पहचान दिलाना है।

उन्होंने कहा कि “जब महिलाएँ एक मंच पर एकजुट होती हैं, तो केवल उत्सव नहीं मनता, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और सशक्त समाज की नई नींव रखी जाती है।”

इस भव्य आयोजन में ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब की  उपाध्यक्ष उपमा सारस्वत, सचिव संतोष बंब, संयुक्त सचिव डॉ. शुभ्रा गुप्ता एवं सांस्कृतिक सचिव आशा अग्रवाल की सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा। क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार एवं विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, आकर्षक ज्वेलरी प्रदर्शन, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बनाए रखा।

ल

महिला शक्ति की ऊर्जा, ज्वेलरी की चमक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगत के साथ संपन्न यह आयोजन जयपुर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में एक यादगार शाम बन गया।🪷🪷

Post a Comment

Previous Post Next Post