Popular

5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव कल

5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव कल

जयपुर।लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के तत्वाधान में होने जा रहे पांचवा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की तेयारिया को अंतिम रूप दे दिया गया है! मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी ने बताया की पांचवा श्री श्याम महोत्सव दिनांक 26 सितंबर 2026 को रूकमणि गार्डन रेनवाल रोड चोमू में होगा! महोत्सव श्याम को 7 बजे से आरम्भ होकर देर रात तक चलेगा! महोत्सव को लेकर चोमू की देव तुल्य जनता मे काफी उत्साह देखा जा रहा है! चोमू नगरवासी अपने श्याम के दर्शन करने आतुर है वही चोमू के सभी भक्तों को बाबा के दरबार मे हाजरी लगाने के बाद अपने सभी काम एवं मनोकामना पूरी होने की पूरी आस है! महोत्सव मे चोमू के जनप्रतिनिधि, पार्षद, शिक्षाविद् एवं आम जनता भाग लेंगे! 

चोमू नगर परिषद के नव निर्वाचित सभापति आशीष दुसाद ने पांचवा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के सदस्यों की उपस्तिथि मे पोस्टर का विमोचन कर चोमू नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या मे आने को कहा है! साथ ही भजनों एवं बाबा के गीतों का भरपूर लाभ उठाने का आहवान किया है! 

लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के जयेश रावत ने बताया कि कानपुर से भजन सम्राट अभिषेक शुक्ला जी, सवाई माधोपुर से रितिका कनिका अग्रवाल, जयपुर से सुनील शर्मा एवं गोपाल सेन पार्टी भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति का रसपान करा एंगे! 

पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कमलेश सेन, विशाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जयेश रावत एवं सोहन सैनी मौजूद रहे। अशोक विहार निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम मे कुलसचिव के पद पर कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने दी श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की शुभ कामना दी है!

मंडल के सदस्य जयेश रावत ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार श्री श्याम दरबार सेवा बांदीकुई के द्वारा किया जाएगा।। उत्सव में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा की जाएगी। उत्सव में श्री सालासर बालाजी के पुजारी विष्णु दत्त जी पुजारी का पावन सानिध्य रहेगा। उत्सव को लेकर चोमू शहर की जनता में बहुत खुशी की लहर है। उत्सव की शुरुआत श्याम बाबा की आरती उतार कर होगी उसके पश्चात गणेश जी महाराज माता रानी शंकर भगवान एवं बालाजी महाराज के भजनों से होगी उसके उसके पश्चात बाबा श्याम के भाव भरे मधुर मधुर भजन की प्रस्तुति आए हुए भजन सम्राटों के द्वारा दी जाएगी। महोत्सव मे बाबा की अखंड ज्योत भी जलाई जाएगी!अंत में बाबा की आरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post