Popular

संतोष बम्ब ने संभाला ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब के सचिव पद का दायित्व, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

संतोष बम्ब ने संभाला ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब के सचिव पद का दायित्व,

जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती संतोष बम्ब ने क्लब के सचिव पद का विधिवत दायित्व संभाल लिया। इस अवसर पर क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट प्रमोद जैन भंवर ने श्रीमती संतोष बम को सचिव पद का दायित्व सौंपते हुए कहा कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उनके मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता से ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब को निश्चित रूप से नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान मिलेगी।

ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब की अध्यक्ष मनीषा जैन “कुसुम” ने कहा कि श्रीमती संतोष बम का सचिव पद का दायित्व संभालना क्लब के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतोष बम के अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से क्लब की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में संस्था और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।

अध्यक्ष मनीषा जैन “कुसुम” ने कहा कि ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब एक परिवार की तरह कार्य करता है, जहां प्रत्येक सदस्य की सहभागिता और योगदान संस्था की शक्ति है। संतोष बम के जुड़ने से यह संगठनात्मक शक्ति और अधिक मजबूत होगी तथा सामाजिक सेवा के नए आयाम स्थापित होंगे।

श्रीमती संतोष बम ने सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट प्रमोद जैन भंवर एवं क्लब की अध्यक्ष मनीषा जैन “कुसुम” सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी तथा सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं और सभी ने श्रीमती संतोष बम को सचिव पद की नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post