जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी वुमेन्स क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उपमा सारस्वत को क्लब की उपाध्यक्षा (Vice President) चुना गया। क्लब की अध्यक्ष मनीषा जैन ‘कुसुम’ ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने कहा कि उपमा सारस्वत के अनुभव, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण से क्लब की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उपमा सारस्वत महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नवनियुक्त उपाध्यक्षा उपमा सारस्वत ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा।
क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपमा सारस्वत का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment