जयपुर।सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा द्वारा इंदिरा गांधी नगर के विभिन्न सेक्टर पार्कों में वृक्षारोपण का अभियान विगत तीन वर्षों से सतत रूप से चल रहा है, इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर 1,2,3,4,5,6,7,9 के पार्कों में मिशन ग्रीन आई जी एन के तहत विगत तीन वर्षों में वृक्षारोपण किया गया है।
इसी क्रम में आस्था एंजेल एकेडमी, स्कूल सेक्टर 01 में जामुन, गुलमोहर के पौधे लगाए गए।
डा अशोक दुबे ने बताया कि इस तरह के अभियान से अनेक लाभ होते हैं, एक तो बच्चों को व्याहारिक सीख यह मिलती है कि किताबों की बातें बच्चे खुद हाथ से पौधे लगाकर सीखते हैं दूसरा एक पौधे की रोज देखभाल करने से बच्चों को जिम्मेदारी का पाठ भी सीखने का अवसर मिलता है ।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य कृष्ण कांत कलावटिया द्वारा बच्चों को जामुन के फल के औषधीय महत्व के बारे में बताया गया एवं गत वर्षों में लगाए गए पपीते के पौधों में फल आने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ मेंबर्स की भी सहभागिता रही।

Post a Comment