जयपुर।इटरनल हॉस्पिटल के सहयोग एवं जस्टिस नागेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवादात्मक सत्र आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. राहुल माथुर, एवं डॉ लवदीप डोगरा ने किडनी रोगों से जुड़े मिथक एवं हर समस्या का समाधान केवल दवाइयां नहीं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थितजनों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सवाल पूछकर विशेषज्ञों से उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन, सुरेश जैन, रमेश अरोड़ा, संध्या काला, दिलीप शिवपुरी एवं मुदित जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इटरनल हॉस्पिटल से मार्केटिंग हेड भवानी सिंह ने किया

Post a Comment