Popular

भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी उद्यमों के समर्थन से ही भारत होगा आर्थिक रूप से मजबूत- लोकेन्द्र सिंह

भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी उद्यमों के समर्थन से ही भारत होगा आर्थिक रूप से मजबूत- लोकेन्द्र सिंह

1 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगा राष्ट्रव्यापी "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान

जयपुर। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक देशभर में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, उद्यमियों, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों को स्वदेशी विचारधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

स्वावलंबी भारत अभियान, राजस्थान के क्षेत्र समन्वयक लोकेन्द्र सिंह नरुका ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। डिजिटल पंजीकरण, सोशल मीडिया, क्यूआर कोड और ऑनलाइन जनसंपर्क के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल रूप से "स्वदेशी समर्थक" का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। स्थानीय उत्पादों के उपयोग, भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी उद्यमों के समर्थन से ही भारत आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकता है।

नरुका ने बताया कि राजस्थान में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यकर्ता सभी जिलों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएंगे। युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, महिला समूहों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उन्हें डिजिटल माध्यम से अभियान से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान से जुड़ने और स्वदेशी को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post