Popular

अनुराधा पौडवाल ने कृष्ण भजनों से बांधा समां , गुप्त वृन्दावन धाम का आयोजन

अनुराधा पौडवाल ने कृष्ण भजनों से बांधा समां , गुप्त वृन्दावन धाम का आयोजन

जयपुर।अनुराधा पौडवाल ने अपने सुरमई कृष्ण भजनो से गुलाबी नगरी को रंग दिया , गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में आज भजन क्वीन ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । मशहूर गायिका की लाइव परफॉरमेंस देखने के लिए पूरे जयपुर से बड़ी संख्या में हज़ारों लोग जुड़े , यह कॉन्सर्ट मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया ।

अनुराधा ने जैसे  ही अपनी मधुर आवाज़ में  महामंत्र ‘हरे कृष्ण, हरे  राम’ गाया वैसे ही सभागार में उपस्थित लोग झूम उठे । पूरा ऑडिटोरियम भक्ति के रस से सराबोर हो गया,  प्रख्यात गायिका के मनमोहक कृष्ण भजनों को सुनकर लोग मोहित हो गए । पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 सालों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस कॉन्सर्ट में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से सबको मोहित किया और ऑडिटोरियम की फ़िज़ा में सुरों की लहरियाँ बाँधी  ।

कार्यक्रम में गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना  दास ने बताया कि यह निर्माणाधीन मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि दर्शन, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण, दिव्य ज्ञान, गौसेवा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का एक वैश्विक केंद्र बनेगा। प्रतिदिन हजारों लोगों को श्रीकृष्ण के दर्शन, भगवन्नाम, प्रसाद और आध्यात्मिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post