Popular

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर “गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर “गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन

जयपुर ।भारत विकास परिषद, हेरिटेज शाखा, द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्री किशनपुरा सांगानेर में *“गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन”* कार्यक्रम का भव्य एवं अत्यंत गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन के साथ तत्पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ आरंभ हुआ।

इसके पश्चात श्री प्रमोद जैन भँवर  संयुक्त सचिव भारत विकास परिषद हेरिटेज शाखा ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए परिषद के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं विविध सेवा गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता का संदेश दिया।

तत्पश्चात विद्यालय के सम्माननीय प्रधानाध्यापक राजीव पाठक साहिब को साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर श्रीफल भेंट किया और  11 शिक्षक-शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

 इसी क्रम में समाजसेविका मनीषा जैन "कुसुम" ने  विद्यालय के प्रतिभाशाली एवं मेधावी   24 विद्यार्थियों को  पैन देकर सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।  कार्यक्रम में उपस्थित 122 विद्यार्थियों को बिस्किट का वितरण किया गया।

अंत में सभी शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु पौधों का वितरण भी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post