Popular

राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह पुष्कर में

राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह पुष्कर में

अजमेर।प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड़ ने बताया कि रविवार 14 जून 2026 को राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के सानिध्य में हमारे समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं 2026 में 10वीं 12 वीं में 90%वाले सम्पूर्ण राजस्थान के छात्र छात्राओं का एवं RAs,2026 में चयनित विप्र बंधु का राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के मंच से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा । राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा की मिटीगं रखी गई है इस लिए आप सभी राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष अपनी समस्त कार्यकारणी सदस्यों सहित कार्यक्रम में आयोजित मिटीग में अवश्य पधारें। जिससे राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा समाज हित में कई नए निर्णय आप सभी की सहमति से लेकर प्रांतीय सभा द्वारा राजस्थान में ऐतिहासिक, कार्य करने का संकल्प लेकर समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है। कार्यक्रम निशुल्क है।आप सभी कार्यक्रम एवं मिटीगं में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर समाज हित में अपने अपने विचार व्यक्त कर समाज हित मे अपना योगदान दे।इस लिए आप सभी राजस्थान प्रान्तीय सभा, महिला प्रांतीय सभा , प्रांतीय युवक संघ, के सभी जिलों के एवं सभी तहसीलो के पदाधिकारी 14 जून रविवार 2026 को गौतम आश्रम पुष्कर अवश्य पधारें।*

Post a Comment

Previous Post Next Post