Popular

यूनियन फुटबॉल क्लब में रग्बी खेल का शुभारंभ, जयपुर की 13 टीमों ने लिया भाग

यूनियन फुटबॉल क्लब में रग्बी खेल का शुभारंभ, जयपुर की 13 टीमों ने लिया भाग

जयपुर। देश के सबसे प्राचीन खेल संस्थानों में से एक, वर्ष 1889 में स्थापित यूनियन फुटबॉल क्लब, जयपुर (ट्रस्ट) में आज रग्बी खेल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। क्लब के कॉर्डिनेटर एवं ट्रस्टी अभिनव स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन फुटबॉल क्लब अपने खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए अब रग्बी खेल को भी अपने नियमित खेलों में शामिल किया।

रग्बी प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लब ग्राउंड संख्या-2, रामनिवास बाग, जयपुर में क्लब पदाधिकारियों एवं राजस्थान रग्बी संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जयपुर की कुल 8 बालक एवं 5 बालिका टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत टच रग्बी तथा टैकल रग्बी के रोमांचक मुकाबले हुए।

टच रग्बी प्रतियोगिता परिणाम

बालिका वर्ग

यूनियन रग्बी क्लब – विजेता

निकिता पब्लिक स्कूल – उपविजेता

बालक वर्ग

शौर्य जननी फाउंडेशन – विजेता

ब्लैक पैंथर – उपविजेता

टैकल रग्बी प्रतियोगिता परिणाम

पुरुष वर्ग

ब्लैक पैंथर – विजेता

शौर्य जननी फाउंडेशन – उपविजेता

बालिका वर्ग

ब्लैक पैंथर – विजेता

डी.आर. क्लब – उपविजेता

यूनियन फुटबॉल क्लब में रग्बी खेल का शुभारंभ, जयपुर की 13 टीमों ने लिया भाग

इस अवसर पर यूनियन फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव महिपाल स्वामी, राजेन्द्र सिंह शेखावत, आर. के. भट्ट, कोषाध्यक्ष योगिनी भाव्या राजावत, राजस्थान टच रग्बी एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा, शारीरिक शिक्षा संघ के उपाध्यक्ष एवं दौसा जिला टच रग्बी संघ के अध्यक्ष जगदीश गोपाल गुरु शर्मा, चैना राम, राजस्थान रग्बी के पदाधिकारी श्याम सिंह राजावत, दिग्विजय सिंह, पंकज सैनी, आशीष, दिलीप सिंह, तरुण पंवार, हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षय राज सिंह राठौड़, आर. एल. लम्बा, कबड्डी कोच राज नारायण शर्मा, प्रतिष्ठा स्कूल संस्था की संस्थापिका अर्पिता माथुर, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन के संस्थापक प्रमोद जैन, मनीषा जैन, राजस्थान बार काउंसिल अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, प्रेरक स्वामी, पल्लवी जैन, ग्राउंड इंचार्ज गौरव जी, 94 वर्षीय गोपाल कृष्ण तेलंगाना, प्रवीण शर्मा, सहित सैकड़ों खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रामनिवास बाग यूनियन फुटबॉल क्लब के माध्यम से पुनः स्पोर्ट्स हब बनता जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post