फरीदाबाद (हरियाणा)।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान व्याख्यानमाला” के अंतर्गत 12 अप्रैल 2026 को फरीदाबाद स्थित सी.एस. बुटीक होटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से आए विद्वान ज्योतिषाचार्यों, वास्तु विशेषज्ञों एवं धर्मशास्त्र के जानकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सांगानेर (जयपुर) निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अनिल कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “प्रशस्ति पत्र” देकर सम्मानित किया गया। अनिल कुमार गुप्ता जयपुर में ज्योतिष के क्षेत्र का एक बड़ा और जाना-माना नाम हैं। उन्होंने वर्षों से अपनी विद्वता और सटीक भविष्यवाणियों के माध्यम से समाज में विशेष पहचान बनाई है।
उल्लेखनीय है कि अनिल कुमार गुप्ता को समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं सामाजिक मंचों पर कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कार्य की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को दर्शाता है।
समारोह में आचार्य अनिल वस्तु जी ने आशीर्वचन प्रदान किए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरुण बंसल ने की। कार्यक्रम के संरक्षक पंडित डॉ. राज कुमार द्विवेदी (शास्त्री) रहे तथा आयोजन पं. उमाचंद मिश्र (ज्योतिषाचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने ज्योतिष, वास्तु और अंक शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विद्या केवल भविष्य जानने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त साधन है।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में ज्योतिष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment