जयपुर। Metro Group of Hospitals के मेट्रो मास हार्ट केयर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मानसरोवर में आज “मल्टीस्पेशियलिटी सर्जरी परामर्श सप्ताह” का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। यह आयोजन आमजन को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल शर्मा (विधायक, सिविल लाइंस) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद जैन भँवर (संस्थापक अध्यक्ष, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मेट्रो हॉस्पिटल डायरेक्टर CEO रितु चौधरी ने अतिथियों का सम्मान कर बताया कि कार्यक्रम में ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन डॉ मोहित चतुर्वेदी तथा प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ रिंकू कुमार शर्मा , संदीप माथुर , विशाल यादव की भी विशेष उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रमोद जैन भँवर ने इसे “सेवा, संवेदना और समर्पण” का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अधिकाधिक लोगों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस विशेष परामर्श सप्ताह के दौरान जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, न्यूरो, गाइनेकोलॉजी, यूरोलॉजी एवं हार्ट (CTVS) जैसी विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मरीजों के लिए ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं तथा IPD और OPD सेवाओं पर आकर्षक छूट भी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया एवं अस्पताल परिवार द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और ऐसे प्रयास समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।🪷🪷

Post a Comment