जयपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Human Glory Foundation Trust के तत्वावधान में, Lions Club Angel Ruby तथा Lyness Club Jaipur Ruby के सहयोग से Metro MAS Heart Care & Multispeciality Hospital में विशेष स्वास्थ्य परिचर्चा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और अपनी निःशुल्क जांच करवाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवंत जैन (ऑनर – Jaishree Jewellers) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋचा बलवदा (सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार) व विभूति मंगल भारतीय वायुसेना स्कोरडन लीडर रहे । अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच करवाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. शालिनी गर्ग ने महिलाओं में हृदय रोग, डॉ. कृति शाह ने मासिक धर्म स्वच्छता तथा डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बच्चों में टीकाकरण: मिथक और तथ्य विषय पर उपयोगी जानकारी दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन ने किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भंवर सहित, प्रियंका गोयल,श्यामा अग्रवाल, उपमा सारस्वत, सुधा रेखा पारस सेठी, मंजू जैन, आयुष जैन श्यामा अग्रवाल और मनीष विजयवर्गीय , विकास जैन , मोनिका जैन सहित कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल द्वारा महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में Jaishree Jewellers का विशेष सहयोग रहा, जबकि Anushthan Restaurant सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहा।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुँचाना है।


Post a Comment