जयपुर।गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट, इंदिरा गांधी नगर, जयपुर द्वारा ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में “नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या”का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन शनिवार, 21 मार्च 2026 को रिद्धि-सिद्धि गार्डन सेक्टर-3, इंदिरा गांधी नगर,जगतपुरा, में बहुत ही धूम धाम से किया गया।
ट्रस्ट संरक्षक अखिल शुक्ला ने बताया कि सामाजिक समरसता , धार्मिक आस्था, नयी पीढ़ी में संस्कारों, चरित्र निर्माण के दृष्टिगत आयोजन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डा अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर भजन गायक,, पुरूषोत्तम शर्मा बृजवासी ने हम भीड़ नहीं हैं बाबा
जब से लगाई घर में बाबा तेरी तस्वीर,बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरों वाली मैया,,,, भजन सुनाए
साथ ही विक्की शर्मा, गंगानगर, संजू शर्मा, शाहपुरा, नंदा भाई, भुसावर ने भी सुर सरिता बहाई एवंकृष्ण सुदामा, राधा कृष्ण, माँ दुर्गा की झांकियां भी प्रस्तुत की गई।
शहर के प्रबुद्धजनों में ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के सुनील शर्मा जी की उपस्थिति प्रमुख रही, उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
ट्रस्ट अध्यक्ष कवि सुरेंद्र शर्मा के साथ सभी ट्रस्ट सदस्यों ने , श्याम बाबा को रिझाने के लिए उनकी स्वरचित रचना रचना श्याम आ जाओ का संगीतमय गायन भी किया ।
ट्रस्ट सदस्य ब्रजेश सोनी, माधव मिश्रा, कृष्ण झालानी आशीष शर्मा, भुवनेश,कपिल पचौरी, मनीष शर्मा, अमित मिश्रा, दीपक कराडिया, पुनीत जैन का संपूर्ण सहयोग रहा
इंदिरा गांधी नगर के प्रबुद्ध नागरिक जन पार्षद छोटू राम मीणा, देवा जी,महेश कराडिया, नरेश,नीतेश, मोहित गौतम तुलसी गुप्ता, श्याम मीणा, इमी लाल, चिराग सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment