जयपुर। सांगानेर प्रताप नगर में रामनवमी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च को निकलने वाली श्री रामनवमी की शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सांगानेर विभाग के विभाग प्रचारक लक्ष्मण सिंह और स्वदेशी जागरण मंच के राजस्थान समन्वयक लोकेन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर राम महोत्सव समिति के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा व विशाल वाहन का आयोजन किया जाता है पोस्टर विमोचन के अवसर पर वार्ड पार्षद शंकर शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, अशोक सिंह, आनंदी लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देहलावास बालाजी से होगी रवाना
श्री राम जन्मोत्सव समिति के रविंद्र शर्मा ने बताया कि 26 मार्च को दहेलावास बालाजी मंदिर में संत महात्माओं के द्वारा 4:15 बजे नैतिक मंत्रोचार के द्वारा ध्वज पूजन कर शोभा यात्रा को गाजे बाजे के साथ रवाना किया जाएगा। शोभा यात्रा यहां से कुंभा मार्ग, सेक्टर 8 के मुख्य बाजार, अजय मार्ग, काली माता मंदिर, भैरव सर्किल चौराहा, शिवपुरी रोड, पिंजरा पॉल गौशाला, टोंक रोड होती हुई सांगानेर स्थित त्रिपोलिया हनुमान जी के मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा। राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा में प्रताप नगर सांगानेर के सभी निवासी भाग लेते हैं। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री राम की झांकी सहित अन्य झांकियां का आयोजन किया जाता है।

Post a Comment