मेड़ता , 27 मार्च | राज्य सरकार द्वारा आनलाईन पोर्टल के माध्यम से एन एच एम के अन्तर्गत नागौर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती की गई |
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नागौर डाक्टर जे. के. सैनी ने बताया कि नागौर जिले में जयपुर से आनलाईन पोर्टल के माध्यम से 87 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती के लिए चयन किये गए जिसमें से 80 अभ्यर्थियों ने आज तक पदभार ग्रहण कर लिया है |
पदभार ग्रहण की अन्तिम दिनांक 31 मार्च तय है |
यह नियुक्तियां केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित एन एच एम के तहत संविदा आधारित दी गई है |
जिसमें यह सभी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगियों का उपचार करने के लिए अधिकृत है |
इसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमनगर डांगावास तहसील मेड़ता में आयुर्वेद चिकित्सक डाक्टर हिमान्शु उपाध्याय ने पदभार ग्रहण किया |
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान आरोग्य मन्दिर डांगावास में नियुक्ति की प्रक्रिया हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई |
उपस्थित अस्पताल स्टाफ ग्रामीणों एवं उपाध्याय के हितैषी जनों ने माला भगवान् धन्वन्तरि का फलक देकर अभिनन्दन किया एवं मुह मीठा करवा कर बधाई दी |
डाक्टर हिमान्शु उपाध्याय आयुर्वेद में अपना अहम स्थान रखते हैं |
मस्से के इलाज के विशेषज्ञ चिकित्सक हैं आपने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की इन्टर्न शिप पूर्ण कर यह स्थान हासिल किया |
आपने बताया कि राजकीय सेवा के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा ही मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा |
इस मौके समाज सेवी देवीलाल गौड़ पदम चौरड़िया तेजाराम लाडनवा सुशील कुमार भादू सोइल खान जीतेन्द्र उपाध्याय
सोहनलाल पंचारिया अनिरुद्ध जोशी देवेन्द्र सोलंकी सहित स्वास्थ्य केन्द्र स्टाफ मौजूद थे |

Post a Comment