जयपुर।भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में राजस्थान जैन सभा द्वारा आयोजित “राजस्थान संडे रक्तदान शिविर – मार्च 2026” के अंतर्गत ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रज़ि) के सहयोग से रविवार 15 मार्च 2026 को प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर मानसरोवर में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ CMA अभिषेक जैन तथा विशिष्ट अतिथि अजय जैन और राजकुलदीप सिंह व प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर के डायरेक्टर डॉ जी. एल. शर्मा रहे।
इस अवसर पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की सुपुत्री प्रियांजली मीणा सहित अनेक युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान किया।संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार व प्रमाण पत्र दिए गए ।
कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के समस्त पदाधिकारी और संस्था सचिव ऋषि जैन, सह सचिव डॉ. राज के. टांक तथा कोषाध्यक्ष मनीषा जैन , सांस्कृतिक सचिव राखी जैन प्रियांशी जैन, निकिता , पारुल चौधरी, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।🪷🪷🌹🌹

Post a Comment