Popular

जनसेवा का अद्भुत उदाहरण: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंदिर समिति की सराहनीय पहल


जयपुर। श्री 1008 नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मानसरोवर, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) एवं मेट्रो मास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। 

यह शिविर 29 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, सेक्टर-12, थड़ी मार्केट, जयपुर में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आमजन को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

*चिकित्सा संयोजक प्रमोद जैन भँवर* ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यहां ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचों के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन से शिविर को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। वहीं डॉ. हनुमान सिंह (जनरल फिजिशियन) द्वारा मरीजों की गहन जांच कर उचित परामर्श दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप माथुर (हेड मार्केटिंग), विशाल यादव (मैनेजर मार्केटिंग) एवं समर्पित नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के सदस्य शैलेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार एवं हिमांशी फौजदार ने भी सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

इस पुण्य कार्य में मंदिर समिति के निवेदकगण का विशेष योगदान रहा, जिनमें सुमित जैन (अध्यक्ष), अशोक जैन (मंत्री), पवन जैन (संयोजक) एवं नवरत्न जैन (सह-संयोजक) शामिल हैं। इनके नेतृत्व एवं समर्पण से यह शिविर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

शिविर में उमड़ी भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों की अत्यधिक आवश्यकता है। आमजन ने इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए आयोजकों को साधुवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post