Popular

राजसमंद में भारतीय पत्रकार संघ (एआई जे) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न


राजसमंद । भारतीय पत्रकार संघ (ए आई जे) का प्रदेशस्तरीय पत्रकार होली मिलन स्नेह समारोह शहर के विनायक रेस्टोरेंट में मनाया गया। आयोजित होली मिलन स्नेह समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार जोटा ने की और विशिष्ट अतिथि नारायण लाल सेन थे। होली मिलन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी 41 जिलों की कार्यकारिणी का अतिशीघ्र गठन किया जा रहा है, दो जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। श्री छोटा ने भारतीय पत्रकार संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने इस समारोह के लिए संदेश भेजा जिसे प्रदेश महासचिव नारायण लाल सेन ने पढ़ा *राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने संदेश दिया कि राजस्थान के राजसमंद जिले में आयोजित होली मिलन समारोह के इस पावन और आनंदमय अवसर पर आप सभी पत्रकार साथियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं स्नेहपूर्ण बधाई दी और कहा कि विशेष रूप से राजस्थान प्रदेश के नवमनोनीत ऊर्जावान एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा  प्रदेश अध्यक्ष और साथियों को इस सुंदर, प्रेरणादायक और संगठनात्मक आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। ऐसे आयोजन केवल मिलन का अवसर नहीं होते, बल्कि संगठन की एकता, ऊर्जा और संकल्प को नई दिशा देते हैं।

साथियों,होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एकता, भाईचारे, सकारात्मकता और नई शुरुआत का संदेश देती है,आज हमें भी इसी भावना के साथ संकल्प लेना है कि- हम सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को मजबूत करेंगे हम समाज की आवाज़ बनकर अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े रहेंगे

हम पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करेंगेऔर भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) को हर जिले, हर तहसील और हर पत्रकार तक सशक्त रूप में पहुँचाएंगे याद रखिए कि जब पत्रकार मजबूत होता है, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होता है। आज के इस होली मिलन समारोह के माध्यम से मैं आप सभी साथियों से आह्वान करता हूँ कि हम सभी मिलकर एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।  कार्यक्रम में राजसमंद जिला अध्यक्ष विनोद पालीवाल महामंत्री गणेश कुमावत जिला सलूंबर जिला अध्यक्ष कमलेश जैन उपखंड आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी कपासन अध्यक्ष कालू राम कुमावत भोपाल सागर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा समझ में दिनेश सनाढ्य सलाहकार विधि वकील सलाहकार पंकज जैन निरंजन पगारिया निरंजन पगारिया की नियुक्ति की आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद भाजपा मीडिया प्रभारी नर्मदा शंकर पालीवाल ओम जी राजसमंद पूर्व ‌अध्यक्ष दिनेश पालीवाल सुरेश जावा सहित उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post