Popular

कमलादेवी जनसेवा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा में विभिन्न सामाजिक कार्यों की घोषणा की गई


सीकर - कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें संस्थान द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई | साधारण सभा की बैठक में संस्थान सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समाजहित में साहसिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान, चाइल्ड अवेयरनेस प्रोग्राम सहित समाजहित में कई प्रस्ताव रखे गए |

                        संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस के फगेडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने हेतु वर्ष में दो बार फरवरी, नवंबर माह में "राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड" एवं "कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान" से सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित करने, आगामी मानसून मे ग्यारह सौ पौधों का निशुल्क विवरण एवं पौधारोपण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु बेसहारा पशुओं के रेडियम बेल्ट बांधने एवं धीमी गति से चलने वाले वाहनों के रेडियम टेप लगाने, तेज गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने, शहर की कच्ची बस्तियों में स्पर्श कार्यक्रम आयोजित करने, हाइवे के अवैध कट बंद करवाने हेतु प्रशासन को अवगत कराने आदि प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया | साधारण सभा की बैठक में संस्थान सचिव सुमन नेहरा, सहसचिव पवन मोगा,  कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया, मीडिया प्रभारी शैतानाराम जाखड़, सहायक मीडिया प्रभारी जितेंद्र दायमा, कमला रणवा, सुमन, सुभाष जाखड़, रामसिंह तेतरवाल, विजयपाल सहित सभी सस्थान सदस्य मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post