Popular

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताया


जयपुर।पत्रकारों के लिए सुनहरा दिन है! हमारी लंबी कोशिश के बाद आखिरकार सरकार ने पत्रकार आवासीय योजना की घोषणा की है। इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का व्यक्तिश आभारी हूं। बजट भाषण में यह घोषणा नहीं हो पाने के बाद मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया गया। मैं स्वयं अपनी कार्यकारिणी के साथ इस मामले में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएमओ और सचिवालय देखने वाले पत्रकार साथियों ने मदद की। 

सभी पत्रकार साथियों को बधाई। अधिस्वीकृत पेंशन पत्रकार सम्मान निधि में 15 हज़ार से 18 हज़ार बढ़ोतरी की है। हमारा काम अब जल्द से जल्द आवासीय योजना को मूर्तरूप लाना और पेंशन सम्मान निधि में बढ़ोतरी को तत्काल लागू करवाना रहेगा। बाकी अन्य मांगों को लेकर सरकार के संपर्क में रहकर पूरा करवाने पर काम करेंगे । 

विधानसभा में घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का आभार जताया। साथ ही जल्द योजना को मूर्त रूप देने पर चर्चा की।


Post a Comment

Previous Post Next Post