Popular

कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

 


शहर में रविवार तक रहेगी अनुष्ठानों और यज्ञार्चन की धूम,

पहले दिन गणेशार्चनग्रहशान्तिचण्डी विधान हुए

बाँसवाड़ा, 19 अप्रेल/बांसवाड़ा शहर के सिंहवाव क्षेत्र स्थित श्रृद्धा केन्द्र श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रीगणेश शुक्रवार प्रातः विनायक स्तवन एवं गणपति महापूजा से हुआ।

इसके उपरान्त स्थापित देवताओं का आवाहन एवं षोड़शोपचार से पूजन-अर्चनगणेश यागमण्डप प्रवेशग्रह पूजाग्रह शान्तिग्रह होममातृका पूजनपुण्याहवाचनकुटीर होम आदि अनुष्ठान हुए।

इस दौरान् प्रधान आचार्य पं. पंकज पण्ड्या एवं पं. भावेश पण्ड्या तथा प्रतिष्ठा आचार्य पं. यज्ञनारायण पण्ड्या और उपाचार्य पं. कमलकान्त पण्ड्याप्र. प्रदीप भट्ट आदि के निर्देशन एवं आचार्यत्व में प्रतिष्ठा विधान एवं नौ कुण्डीय यज्ञार्चन में मुख्य यजमान निवर्तमान सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी तथा अन्य यजमानों ने विविध समिधाओं तथा गौघृत आदि से आहुतियां दीं।

वैदिक ऋचाओं से यज्ञार्चन की गूंज

महोत्सव के प्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं नौकुण्डीय यज्ञकर्म के मुख्य यजमान पूर्व सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी सहित यजमान परिवारों में सम्मिलित संतोष त्रिवेदीसुभाष त्रिवेदीप्रज्ञा जोशीअनन्त जोशीप्रतिभा जोशीहेमन्त जोशीमहादेवी जोशीदेवकीनंदन जोशीविमला सनाढ्यअमृतलाल सनाढ्यचारवी भट्टअचल भट्टअंतिम पण्ड्यादीपेश पण्ड्यास्वाति व्यासशरद व्यासपुष्पादेवी भट्टरिया जोशीवार्तिक जोशी आदि ने यज्ञार्चन एवं विभिन्न अनुष्ठानों में परिवार सहित भाग लिया।

गणेश आराधन एवं चण्डी महानुष्ठान हुए

महोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार को विंध्यवासिनी अष्टमी मण्डल एवं प्रदोष मण्डल की ओर से गणपति महानुष्ठान के अन्तर्गत गणपति अथर्वशीर्ष के सामूहिक अनुष्ठान तथा गणपति मंत्रों से मोदक अर्पण विधान के साथ ही दुर्गासप्तशती का पाठात्मक चण्डी महानुष्ठान हुआ।

इसमें पं. हर्षवर्धन व्यास एवं पं. प्रदीप मुरलीधर भट्ट के आचार्यत्व में हुए विविध दिव्य एवं दैवीय अनुष्ठानों में पं. महेन्द्र पाठकअक्षय पंड्या,  ईश्वरदास वैष्णवअनिल पंड्याअरविंद पाठकनरहरि एच. भट्टकौशल पंड्यासुशील त्रिवेदीमनोज रावलपंकज पंड्याललित आचार्यसुभाष भट्ट आदि पण्डितों ने हिस्सा लिया।

मातृशक्ति ने बहायी भजन भक्ति धाराएं

प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत श्री केदारेश्वर महिला मंडल की ओर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने गुरुवार रात हल्दी व मेहंदी कार्यक्रम और भजनों का माधुर्य रस बहाते हुए भक्ति का ज्वार उमड़ा दिया।

इस दौरान् मण्डल की सदस्यों जिज्ञासा व्यासप्रियंका रावलविनीता पाठकतृप्ति व्यासअनुराधा सोनीसागर पालीवालकेसर तम्बोलीविनीता तेलीउर्मिला दोसीअमिता व्यासआरती पण्ड्याअंतिम पण्ड्यापुष्पा व्यासलता उपाध्यायआरती शुक्लालता भट्टनिशा व्यासअनुसुइया त्रिवेदीमंजुलाऋतु,  मेघाज्योतिरंजनासंगीता पाठकप्रज्ञा जोशीसंतोष त्रिवेदीभक्ति व्यास आदि ने हिस्सा लिया। रात्रिकालीन सुन्दरकाण्ड के संगीतमय सामूहिक पारायण में क्षेत्रवासियों ने श्रृद्धा से भाग लिया और भजन-कीर्तन किए।

प्रतिष्ठा वास्तु अनुष्ठान हुए

मन्दिर परिसर में श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव की प्राचीन प्रतिमाओं के साथ ही शिव जलाधारीश्री शीतला मातापार्वतीश्री हनुमानजीनंदीरिद्धि-सिद्धि आदि के श्रीविग्रहों तथा शिखर कलश व ध्वज दंड से संबंधित दैव प्रासाद वास्तु कर्म एवं प्रतिष्ठा विधान के विभिन्न उपचार भी हुए।

शनिवार को विभिन्न अनुष्ठान

महोत्सव के दूसरे दिन 19 अप्रेलशनिवार को प्रातः 8 बजे द्वितीय दिवसकालीन अनुष्ठान आरंभ होंगे। इसके अन्तर्गत स्थापित देवताओं का पूजनशिव यागदेव प्रतिमाओं का अधिवासदिक्षु होमप्रासाद वास्तुतत्त्व न्यासशैय्याधिवास विधान निर्धारित हैं।

कलश यात्राप्रतिष्ठा व यज्ञ पूर्णाहुति रविवार को

महोत्सव के अंतिम दिन 20 अप्रेलरविवार को प्रातः 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8 बजे धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम आरंभ होगा। इसमें स्थापित देवताओं के पूजन-अर्चन के उपरान्त शान्ति-पौष्टिक हवनमूर्ति प्रतिष्ठाशिखर प्रतिष्ठा अनुष्ठान होंगे। मध्याह्न 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती होगी तथा दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी का आयोजन आरंभ होगा। 

#banswada #news #kapil # dharmsamaj #ganesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post