Popular

युवा चलेंगे आध्यात्म की राह, लेंगे श्रील प्रभुपाद का ‘आश्रय’

युवा चलेंगे आध्यात्म की राह, लेंगे श्रील प्रभुपाद का ‘आश्रय’

जयपुर ।गुप्त वृन्दावन धाम में चार अक्टूबर को विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद का आश्रय समारोह होगा जिसके लिए इस बार युवाओं में ख़ासा उत्साह है, युवा पीढ़ी आध्यात्मिकता के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प करके प्रभुपाद का आश्रय लेगी| जीवन पथ की दुविधाओं को साधना के द्वारा पार करने के लिए इस बार बड़ी संख्या में युवा भक्तों के द्वारा आवेदन प्राप्त किये गए हैं जिसमे 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग प्रमुख है|

श्रील प्राभुपाद ‘आश्रय’ के लिए युवाओं का बड़ी संख्या में आवेदन यह संकेत करता है कि युवा पीढ़ी भी नियमित साधना, आध्यात्मिक अध्ययन और जीवन में स्पष्ट आध्यात्मिक दिशा की ओर आकर्षित हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार के आवेदनों में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। 

मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने आश्रय समारोह के अलग अलग चरणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की भक्त, श्रद्धावान (1 माला जाप), सेवक (4 माला जप), साधक (8 माला जप), उपासक (12 माला जप) और चरणआश्रय (16 माला जप) का प्रण लेते हैं| इसके साथ नियमित हरे कृष्ण महामंत्र जप, श्रील प्रभुपाद की पुस्तकों का अध्ययन, मंदिर सेवा, भक्त-संग और सदाचार जिसमे नशा न करना, मांसाहर न करना, जुआ न खेलना और अवैध यौन संबंधो से दूर रहने की प्रतिज्ञा  ली जाती है|

Post a Comment

Previous Post Next Post