Popular

आचार्य बालमुकुंद ने किया पोस्टर विमोचन, गुप्त वृंदावन धाम में 20 अक्टूबर को होगी भव्य रामलीला

 

आचार्य बालमुकुंद ने किया पोस्टर विमोचन, गुप्त वृंदावन धाम में 20 अक्टूबर को होगी भव्य रामलीला

जयपुर।गुप्त वृंदावन धाम में मंगलवार 20 अक्टूबर को भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आज हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुंद ने किया|

विजयादशमी पर गुप्त वृन्दावन धाम में होने वाले भव्य रामलीला मंचन में रामायण के अरण्य कांड का मंचन किया जायेगा, जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास काल के महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। 

आयोजन की विशेष बात यह है कि रामलीला का मंचन व्यावसायिक कलाकारों द्वारा नहीं बल्कि गुप्त वृंदावन धाम से लंबे समय से जुड़े भक्तों द्वारा किया जाएगा। ये भक्त विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ देने के साथ-साथ भगवान राम की लीलाओं के मंचन के लिए भी अपना बहुमूल्य समय समर्पित कर रहे हैं। पिछले चार महीनों से गुप्त वृन्दावन धाम में भक्त भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को प्रभावशाली संवाद, अभिनय और भाव भंगिमाओं से प्रस्तुत करने का अभ्यास कर रहे हैं|

Post a Comment

Previous Post Next Post