Popular

राज्यवर्धन राठौड़ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं प्रचारक कृष्ण अवतार का जाना कुशलक्षेम

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से राजेन्द्र राठौड़ के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने तथा पुनः उसी ऊर्जा के साथ जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की।

इसके बाद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ SMS अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत वरिष्ठ संघ प्रचारक कृष्ण अवतार से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।

 राठौड़ ने कहा कि सुरक्षा एवं संरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से श्री कृष्ण अवतार के शीघ्र स्वस्थ होने एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post