Popular

महाराजा अग्रसेन जयंती पर टोंक रोड अग्रवाल समाज की भव्य शोभायात्रा, 70 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान

महाराजा अग्रसेन जयंती पर टोंक रोड अग्रवाल समाज की भव्य शोभायात्रा, 70 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान

--- विधायक कालीचरण सराफ, पार्षद नवीन भंडारी, विमल अग्रवाल, रामपाल जैन, शैलेंद्र भार्गव एवं जयपुर अग्रवाल समाज अध्यक्ष ओपी अग्रवाल सहित गणमान्यजन हुए शामिल

जयपुर। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को अग्रवाल समाज सेवा समिति, टोंक रोड की ओर से बैंड-बाजों और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रातः 6 बजे टेलीफोन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई लगभग 3 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा बरकत नगर, वन विहार, रेलवे लाइन और महेश नगर होते हुए बैंक कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और महाराजा अग्रसेन जी की आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया।


समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्य समारोह त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें विधायक कालीचरण सराफ, नवनिर्वाचित पार्षद नवीन भंडारी, शैलेंद्र भार्गव, रामपाल जैन, विमल अग्रवाल, जयपुर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, योगाचार्य डॉ. कुलभूषण बैराठी, आर.के. अग्रवाल, पूर्व आरएएस आर.एस. गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए। कार्यक्रम में टोंक रोड अग्रवाल समाज सेवा समिति से जुड़े पांच हजार से अधिक परिवारों ने सहभागिता निभाई और सामूहिक गोठ में भोजन प्रसादी ग्रहण की। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, महामंत्री के.के. सिंघल एवं कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया।

मेधावी विद्यार्थियों और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान


उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राजस्थान एवं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के साथ कैट, सीए फाइनल, आईआईटी, क्लैट और नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कला, साहित्य, संगीत, खेलकूद, उद्योग एवं प्रशासनिक सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं और 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। समारोह में समाज की एकता, सहयोग, संस्कारों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post