Popular

कालीचरण सर्राफ के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महापौर सुनील कोठारी का स्वागत-सम्मान

 

पूर्व मंत्री का काली चरण का जन्मदिन मनाया

जयपुर। माननीय विधायक श्री कालीचरण जी सर्राफ के जन्मदिन के अवसर पर  ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) एवं SSBC Foundation के संयुक्त तत्वावधान में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर के सहयोग से  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जयपुर महापौर श्री सुनील कोठारी का जयपुर महापौर बनने पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 

जयपुर महापौर का स्वागत

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भंवर ने बताया कि फाउंडेशन निरंतर मानव सेवा के कार्यों से जुड़ा हुआ है। संस्था द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान जागरूकता, परिंदा महोत्सव, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य सामाजिक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को सेवा और जनकल्याण से जोड़ना फाउंडेशन की सेवा भावना का हिस्सा है।

SSBC Foundation के श्री मदन यादव ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समाज की प्राथमिक आवश्यकता है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनीषा जैन ‘कुसुम’ द्वारा किया गया। उन्होंने प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिभा शर्मा, पूर्व पार्षद ममता यादव, सुरेंद्र बज, गोविंद शरण धामानी, शरद बाकलीवाल, हेमंत प्रभाकर, दामोदर मोदी, अनन्य शुक्ला, अभय शुक्ला एवं नटवर जी कुमावत, अरुण जी,संतोष बम्ब , उपमा सारस्वत  सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक लोकेश शर्मा रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, चिकित्सकों, संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर माननीय श्री कालीचरण जी सर्राफ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post