लखनऊ , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की गुरु-शिष्य परम्परा (2026-27) एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हास्य नाट्य प्रस्तुति 'वाइफोफोबिया' का सफल मंचन आज राय उमा नाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में संपन्न हुआ।
नाटक के लेखक डॉ. राकेश ऋषभ और परिकल्पना व निर्देशक महेश चंद्र देवा हैं। पति-पत्नी के नोंक-झोंक भरे रिश्ते पर आधारित इस हास्य प्रस्तुति ने दर्शकों को हंसते-हंसाते लोटपोट कर दिया। प्रेक्षागृह दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर संवाद पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
मुख्य भूमिका में महेश चंद्र देवा, कात्यायनी मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव, राहुल प्रताप सिंह, आदित्य कुमार, रोली वर्मा, दामिनी कश्यप, विशाल सिंह और राधा सिंह सहित पूरी टीम ने सशक्त अभिनय से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था ने संस्कृति मंत्रालय, दर्शकों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। दर्शकों ने ऐसी प्रस्तुतियों के निरंतर आयोजन की मांग की।

Post a Comment