Popular

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की चतुर्थ मिटिंग 4 को भरतपुर मे

- देश के विभिन्न प्रदेशों एवं शहरो से जुटेगे खंडेलवाल बंधु

- देश के विभिन्न प्रदेशों एवं शहरो से जुटेगे खंडेलवाल बंधु

- मीटिंग मे होगा समाज के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श एवं लिए जाएगे महतवपूर्ण निर्णय

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, गंगा मन्दिर, जयपुर की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे बनारस, उत्तर प्रदेश, महा अधिवेशन सत्र की द्वितीय रास्ट्रीय महासमिति  व  रास्ट्रीय कार्यकारीनी की चतुर्थ मीटिंग का आयोजन रविवार 4 अक्टुबर 2026 को  होटल ज्वाला रीसोर्ट, नीयर सूर्या सिटी, नागल चाँदमारी, मुखिया ढाबा के पास, भरतपुर, राजस्थान, मे अयोजीत की जाएगी! मीटिंग का आयोजन आयोजन समिति खंडेलवाल युवा वेश्य समिति, जिला, भरतपुर, डीग की और से किया जा रहा है! 

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले), महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, महासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग) जयपुर महासभा के कार्यालय मंत्री रामकिशोर खुटेटा, कोषाअध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल, महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री  नरेश खंडेलवाल मंडी गोविंदगढ़, महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा भी मौजूद रहेगे! 

महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने बताया कि मीटिंग मे समाज के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर महतवपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे! इसके साथ ही उन्होंने समाज बंधुओ से मीटिंग मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने का आहवान किया है! 

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि मीटिंग की आयोजन समिति मे सयुक्त मंत्री, खंडेलवाल वेश्य महासभा व जिला अध्यक्ष खंडेलवाल युवा वेश्य समिति, जिला भरतपुर-डीग, निखिल खंडेलवाल, विपुल तमोलिया, शिप्रा खंडेलवाल, खुशी खंडेलवाल मीटिंग को सफल बनाने के लिए  समाज बंधुओ के साथ मिलकर कार्य कर रहे है!  मीटिंग मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा  के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई,  राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य भाग लेंगे!

Post a Comment

Previous Post Next Post