जयपुर।स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा शाल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से श्री दिगंबर जैन धर्मशाला, दीवान अमरचंद जी, लालजी सांड का रास्ता, जयपुर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया और विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ई.सी.जी., टी.एस.एच. एवं बी.एम.डी. (हड्डियों में कैल्शियम की जांच) जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं।
शिविर में वरिष्ठ जोड़ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा, वरिष्ठ रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं वरिष्ठ सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष चौधरी ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझते हुए आवश्यक उपचार एवं जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।B M I जाँच उमेश सिंघल द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुखराज प्रजापति, विधायक प्रत्याशी किशनगढ़ विधानसभा एवं राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री यादे शक्ति सेना , ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भंवर व मनीषा जैन " कुसुम" ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, जागरूकता और मानव सेवा का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम की सफलता में शेल्बी हॉस्पिटल से मार्केटिंग के संजय मिश्रा का सहयोग रहा।
शिविर के आयोजन में धर्मशाला कार्यकारिणी समिति का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष अनिल पाटनी (दीवान), मंत्री राजेंद्र कुमार सेठी सहित यश जैन, राजीव भारती पाठक, एडवोकेट प्रेरणा जोशी , मंजू जैन, सुलोचना जैन, नितिन जैन उपस्थित रहे।

Post a Comment