जयपुर।15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर बच्चों को शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेन, किताबें आदि) वितरित करना एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है। यह बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने और उन्हें देश के भविष्य के रूप में सशक्त बनाने का एक बेहतरीन तरीका है।
सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खातीपुरा में आयोजित समारोह में भाग लिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और कविता पाठ जैसी सुंदर प्रस्तुतियां दी गई जो कि दर्शकों में देशप्रेम का जोश भर देती हैं।
डा अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न संवर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष किट दी गई एवं उपस्थित सभी बच्चों को नोटबुक, स्टेशनरी किट, पेन , इत्यादि वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक उदय श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय की महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया एवं सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया।
स्कूल प्रबंधन से अध्यापिका सुनीता मीणा, ज्योति शर्मा एवं स्टॉफ मेंबर्स का कार्यक्रम के विधिवत संचालन में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समिति सदस्य दम्मी लाल , संदीप बानूड़ा, दिनेश ,अभिषेक वर्मा, गुणीराम मीणा,राजेंद्र उपाध्याय, अवध शर्मा,मनीराम, राजेश भट्ट , राम चंद्र सैनी ,राहुल, विवेक , विनोद डा अशोक दुबे उपस्थित रहे।

Post a Comment