Popular

ह्यूमन ग्लोरी वूमेन्स क्लब ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे, लहरिया क्वीन प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

ह्यूमन ग्लोरी वूमेन्स क्लब ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे, लहरिया क्वीन प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट की महिला इकाई ह्यूमन ग्लोरी वूमेन्स क्लब द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन हर्षोल्लास एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान में भाग लेकर मित्रता, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फ्रेंडशिप केक कटिंग के साथ हुआ।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि "फ्रेंडशिप डे जैसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को नए मित्र बनाने, एक-दूसरे से जुड़ने तथा आत्मीय रिश्तों को मजबूत करने का अवसर मिलता है।"

ह्यूमन ग्लोरी वूमेन्स क्लब की अध्यक्ष मनीषा जैन "कुसुम" ने कहा कि "दोस्ती जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए नए रिश्ते बना सकें और खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा कर सकें।"

इसके पश्चात प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बाँधकर नई दोस्ती और आत्मीय रिश्तों की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित लहरिया क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक गेम्स, संगीत, सरप्राइज गतिविधियाँ तथा स्वादिष्ट अल्पाहार ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जयश्री ज्वेलर्स के संस्थापक अवंत जैन का विशेष सहयोग एवं आतिथ्य सराहनीय रहा। उनके सहयोग से आयोजन को भव्य एवं यादगार स्वरूप मिला।

अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

#ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन 

#लहरिया महोत्सव

#संचारलोक 


Post a Comment

Previous Post Next Post