सीकर- कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव, ढाणियों में लगातार सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । जिसके तहत रविवार को अजीतपुरा एवं श्यामपुरा दुल्हा की ढाणी में संस्थान सचिव सुमन नेहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे वितरित कर पौधारोपण किया गया । जिसमें अशोक, पपीता, जामुन, अनार, पपड़ी, करंज, अमरूद, इमली, स्नेक प्लांट आदि फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए ।
पौधारोपण अभियान में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे को पेड़ बनाने की शपथ भी दिलाई गई । इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि इस मानसून में कमूल एनजीओ द्वारा कुल 1100 पौधे वितरित किए जाएंगे और अभियान में अब तक कुल 613 पौधे वितरित किए जा चुके हैं । इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया, मीडिया प्रभारी जितेंद्र दायमा, पवन मोगा, शैतानाराम जाखड़, श्रवण पिलानियां, शंकर सैनी, चूंकि देवी, प्रियंका देवी, स्नेहा, भाविका, राजवीर सिंह, हरीश, नंद किशोर, पिंकी देवी, श्रवण सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Post a Comment