जयपुर।भारत विकास परिषद, शाखा जयपुर हेरिटेज, जयपुर के अध्यक्ष शिव हरे महौर एवं सचिव भारत पारीक की अनुशंसा पर, प्रमोद जैन 'भँवर' को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता एवं परिषद के प्रति समर्पित सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए भारत विकास परिषद, शाखा जयपुर हेरिटेज, जयपुर का संयुक्त सचिव नियुक्त किया जाता है।
विकास परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है ,कि आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के मार्गदर्शन में परिषद समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएगी।

Post a Comment