Popular

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, जिला जयपुर में अभिषेक जैन 'बिट्टू' सदस्य मनोनीत

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, जिला जयपुर में अभिषेक जैन 'बिट्टू' सदस्य मनोनीत

जयपुर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन 'बिट्टू' को संस्थान का जयपुर जिला सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर संस्थान की जिला संयोजक कुसुम लता जैन ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की कि अभिषेक जैन गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सेवा, सद्भाव एवं मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त सदस्य अभिषेक जैन 'बिट्टू' ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए संस्थान के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मनोनयन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्थान द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं। इन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वे संस्थान के साथ मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post